scorecardresearch
Saturday, 14 November, 2026
होमदेशनोएडा में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान, 54 गिरफ्तार; हथियार, शराब और गांजा बरामद

नोएडा में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान, 54 गिरफ्तार; हथियार, शराब और गांजा बरामद

Text Size:

नोएडा, 14 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 54 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से अवैध गांजा, देशी और हरियाणा मार्का शराब बरामद तथा चाकू बरामद किया है। कुछ आरोपियों को अवैध रूप से सट्टेबाजी के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, बादलपुर, बिसरख, ईकोटेक-3, फेस-2, फेस-3, सूरजपुर और सेक्टर 142 समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों से कई लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से चाकू और शराब के पव्वे तथा पाउच बरामद हुए। उन्होने कहा कि सेक्टर 20, सेक्टर 24, सेक्टर 126, सेक्टर 49, फेस-1, बीटा-2 और जेवर थाना क्षेत्रों से भी अवैध शराब, चाकू और गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि सेक्टर 24 पुलिस ने सुनील राम नामक आरोपी को सट्टे का खेल संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार किया, जबकि फेस-1 पुलिस ने नीरज ठाकुर के पास से सट्टे की पर्ची बरामद की।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 25 से 112 तक देशी शराब के पव्वे या पाउच बरामद किए। कुछ के पास से हरियाणा मार्का शराब भी मिली। उन्होने बताया कि गांजा तस्करी के मामलों में आरिफ के पास से 830 ग्राम, करण जाटव के पास से एक किलोग्राम और आर्य भट्ट के पास से 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

जारचा पुलिस ने आफाक को कलौदा गांव के पास से चार किलो 700 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि वह दिल्ली से गांजा लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेचता था।

भाषा सं रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments