scorecardresearch
Saturday, 25 July, 2026
होमदेशदिल्ली की पहली महिला महापौर शकुंतला आर्य का 98 वर्ष की आयु में निधन

दिल्ली की पहली महिला महापौर शकुंतला आर्य का 98 वर्ष की आयु में निधन

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 जुलाई (भाषा) दिल्ली की पहली महिला महापौर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष शकुंतला आर्य का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। दिल्ली भाजपा ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आर्य का अंतिम संस्कार दोपहर में लोधी रोड श्मशान घाट पर उनके परिवार के सदस्यों, भाजपा नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में किया गया।

दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने नगर निगम दिल्ली (एमसीडी) की ओर से तथा दिल्ली भाजपा महासचिव योगिता सिंह ने प्रदेश इकाई की ओर से आर्य के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने आर्य के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने 1980 के दशक के उत्तरार्ध से वर्ष 2005 तक उनके समर्पित जनसेवा कार्यों को करीब से देखा।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments