scorecardresearch
Wednesday, 28 October, 2026
होमदेशतेलंगाना के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जयेश रंजन वीआरएस लेने की योजना बना रहे

तेलंगाना के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जयेश रंजन वीआरएस लेने की योजना बना रहे

Text Size:

हैदराबाद, 27 अक्टूबर (भाषा) वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और तेलंगाना सरकार में विशेष मुख्य सचिव जयेश रंजन स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उनके करीबी सूत्रों ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रंजन कुछ महीनों बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं।

वर्ष 1992 बैच के आईएएस अधिकारी रंजन वर्तमान में विशेष मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उनके पास महानगरीय क्षेत्र एवं शहरी विकास विभाग की जिम्मेदारी है, जिसमें हैदराबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एचएमडीए) का क्षेत्र भी शामिल है।

सूत्रों के मुताबिक, के. रामकृष्ण राव के उत्तराधिकारी के रूप में मुख्य सचिव पद के लिए जयेश रंजन के नाम पर भी विचार किए जाने की खबर थी। हालांकि, इसी वर्ष जून में 1992 बैच के एक अन्य आईएएस अधिकारी संजय जाजू को तेलंगाना का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था।

भाषा देवेंद्र शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments