scorecardresearch
Saturday, 3 October, 2026
होमदेशझारखंड में 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

झारखंड में 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

Text Size:

रांची, तीन अक्टूबर (भाषा) झारखंड सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आठ अक्टूबर से शुरू होगी और 31 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘कुल पदों में से 200 पद गैर-शैक्षणिक विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के लिए और 106 पद विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के लिए हैं। इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती राज्य के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में की जाएगी।’’

ये नियुक्तियां स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत की जाएंगी।

बयान के अनुसार, 200 गैर-शैक्षणिक पदों में एनस्थीसिया, त्वचा रोग, ईएनटी (कान, नाक, गला), फॉरेंसिक विज्ञान, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग, अस्थि रोग, बाल रोग, पैथोलॉजी, जनरल मेडिसिन, मनोचिकित्सा, रेडियोलॉजी और सर्जरी विशेषज्ञ शामिल हैं।

वहीं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 106 चिकित्सा अधिकारी पदों के लिए एनस्थीसिया, त्वचा रोग, ईएनटी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग, अस्थि रोग, जनरल मेडिसिन, मनोचिकित्सा, रेडियोलॉजी और सर्जरी विशेषज्ञों का चयन किया जाएगा।

भाषा खारी शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments