scorecardresearch
Friday, 30 October, 2026
होमदेशराजस्थान: चुनावी ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर चार प्रशिक्षु कांस्टेबल सेवा से बर्खास्त

राजस्थान: चुनावी ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर चार प्रशिक्षु कांस्टेबल सेवा से बर्खास्त

Text Size:

जयपुर, 30 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान में आदेश के बावजूद चुनावी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होने पर चार प्रशिक्षु कांस्टेबलों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जयपुर के पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए यह सख्त कार्रवाई की है।

उन्होंने कहा कि बिना आधिकारिक अनुमति के लंबे समय से अनुपस्थित रहने और चुनाव जैसी महत्वपूर्ण ड्यूटी पर आने के लिए आदेश दिए जाने के बावजूद उपस्थित नहीं होने पर चार प्रशिक्षु कांस्टेबल को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) अनुष्ठा कालिया ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। सेवा से बर्खास्त किए गए प्रशिक्षु कांस्टेबल में लोकेश कश्यप, विजय सिंह, मोहरी लाल और बजरंग लाल शामिल हैं।

पुलिस आयुक्त मित्तल ने एक बयान में कहा, ‘‘पुलिस बल में अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है। चुनाव जैसी महत्वपूर्ण ड्यूटी पर भी उपस्थित नहीं होना अनुशासनहीनता की पराकाष्ठा है।’’

उन्होंने कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी की अनधिकृत अनुपस्थिति से न केवल ड्यूटी व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि पुलिस बल के अनुशासन पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments