नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (भाषा) भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को कहा कि राफेल मरीन लड़ाकू विमान ने अपनी पहली ही कोशिश में स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर सफलतापूर्वक उतरने में कामयाबी हासिल की।
इसे भारतीय नौसेना में इस लड़ाकू विमान के संचालन की दिशा में पहला बड़ा कदम माना जा रहा है।
नौसेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए विमानवाहक पोत पर लड़ाकू विमान के सफलतापूर्वक उतरने के दृश्य भी जारी किए।
नौसेना ने कहा, “29 अक्टूबर 2026 को राफेल मरीन विमान अपनी पहली ही कोशिश में भारतीय नौसेना के स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर सफलतापूर्वक तरीके से उतर गया।”
इसने कहा, “फिलहाल जारी परीक्षण भारतीय नौसेना में इस विमान के संचालन और तैनाती की दिशा में शुरुआती कदम हैं।”
भाषा खारी नेत्रपाल
नेत्रपाल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.