scorecardresearch
Saturday, 6 June, 2026
होमदेशपंजाब : फिरोजपुर में पिकअप वाहन और ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मौत

पंजाब : फिरोजपुर में पिकअप वाहन और ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मौत

Text Size:

फिरोजपुर (पंजाब), छह जून (भाषा) पंजाब के फिरोजपुर में एक पिकअप वाहन की ट्रक से टक्कर हो जाने के कारण सात लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी

यह दुर्घटना फिरोजपुर-फाजिल्का सड़क पर जंगावाला मोड़ के पास हुई।

पुलिस ने बताया कि पिकअप वाहन में करीब 25 लोग सवार थे और वे जलालाबाद से अमृतसर के ब्यास जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि घायलों को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया। गंभीर रूप से घायलों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

भाषा गोला सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments