scorecardresearch
Sunday, 21 June, 2026
होमदेशपंजाब : 3,000 करोड़ रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी का पर्दाफाश

पंजाब : 3,000 करोड़ रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी का पर्दाफाश

Text Size:

लुधियाना, 20 जून (भाषा) पंजाब पुलिस ने शनिवार को बताया कि करीब 3,000 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी बिल बनाने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि यह मामला प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सहायक निदेशक सूरज कुमार यादव की शिकायत पर दर्ज किया गया।

इन पांचों लोगों ने कथित तौर पर पैसों के लेन-देन के लिए एक ही पते, फ़ोन नंबर और ईमेल का इस्तेमाल कर दर्जनों फर्जी कंपनियां बनाईं।

शिकायत के अनुसार आयकर कानून के तहत जरूरी आयकर कटौती से बचने के लिए बैंक से बड़ी मात्रा में नकद राशि निकाली गयी। आरोपियों ने 3,089.57 करोड़ रुपये निकालने के लिए कम से कम 25 खातों का इस्तेमाल किया।

जांचकर्ताओं ने 54 चेक बुक, 46 एटीएम कार्ड, 11 पैन कार्ड, स्टैम्प, मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किए हैं।

भाषा अविनाश शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments