scorecardresearch
Saturday, 31 October, 2026
होमदेशबारिश प्रभावितों को तत्काल राहत और किसानों को मुआवजा दें : आदित्यनाथ

बारिश प्रभावितों को तत्काल राहत और किसानों को मुआवजा दें : आदित्यनाथ

Text Size:

लखनऊ, 30 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बारिश से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने और फसल नुकसान का आकलन कर किसानों को मुआवजा देने के शुक्रवार को निर्देश दिए।

राज्य सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बारिश के कारण हुए फसलों के नुकसान, पशुहानि और मकान गिरने से प्रभावित लोगों को तत्काल मुआवजा देने को कहा और बेघर हुए परिवारों को राहत एवं शरणालय केंद्रों में पहुंचाने के निर्देश भी दिए।

बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है और खराब हुई फसल का आकलन कर उन्हें जल्द क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर पीड़ित परिवारों से संवाद करने और उन्हें तत्काल हरसंभव सहायता मुहैया कराने को कहा।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राहत कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भाषा सलीम खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments