scorecardresearch
Friday, 30 October, 2026
होमदेशराष्ट्रपति मुर्मू शनिवार से महाराष्ट्र और हरियाणा का दो-दिवसीय दौरा करेंगी

राष्ट्रपति मुर्मू शनिवार से महाराष्ट्र और हरियाणा का दो-दिवसीय दौरा करेंगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 अक्टूबर से एक नवंबर तक महाराष्ट्र और हरियाणा का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति भवन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मुर्मू शनिवार को महाराष्ट्र के नासिक में सिंहस्थ महाकुंभ के ध्वज स्तंभ पूजन, ध्वज पूजन और ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगी। इस मौके पर वह एक सार्वजनिक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगी।

बयान में कहा गया है कि एक नवंबर को राष्ट्रपति हरियाणा राज्य के गठन के 60वें वर्ष के उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र में आयोजित हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगी।

इसमें कहा गया है कि वह कुरुक्षेत्र के गुरुकुल में, स्वामी श्रद्धानन्द के बलिदान की शताब्दी मनाने के लिए आयोजित वार्षिक उत्सव में भी शामिल होंगी।

भाषा सुभाष सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments