scorecardresearch
Sunday, 26 July, 2026
होमदेशकारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू ने वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी

कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू ने वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 जुलाई (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों को रविवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा।

भारतीय सेना ने 26 जुलाई 1999 को लद्दाख में कारगिल की बर्फीली चोटियों पर पाकिस्तानी सैनिकों के साथ करीब तीन महीने तक चले संघर्ष के बाद जीत हासिल करते हुए ‘ऑपरेशन विजय’ की सफल समाप्ति की घोषणा की थी।

युद्ध में भारत की जीत की स्मृति में इस दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर योद्धाओं को मैं कारगिल विजय दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उनका अद्वितीय पराक्रम, अडिग संकल्प और अनन्य राष्ट्रभक्ति हमारी सेना की गौरवशाली परंपरा के अप्रतिम उदाहरण हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘देश, सदैव उनका ऋणी रहेगा। हमारे उन पराक्रमी वीरों की शौर्यगाथा, आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के पथ पर चलने के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी।’’

भाषा सिम्मी गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments