scorecardresearch
Saturday, 31 October, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन एक मजबूत, समृद्ध और सक्षम भारत के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि मां भारती की सेवा में पटेल का त्याग और समर्पण विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए बहुत बड़ा प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा, ‘‘अखंड भारत’ के प्रणेता और देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने एक सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।’’

पटेल का जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था। उनका निधन 15 दिसंबर, 1950 को हुआ था।

वर्ष 1947 में भारत की आजादी के बाद पटेल देश के पहले गृह मंत्री बने और उन्हें 560 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराने का श्रेय दिया जाता है।

मोदी सरकार 2014 से 31 अक्टूबर को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मना रही है। इसका उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने तथा मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बढ़ावा देना और उसे सुदृढ़ करना है।

भाषा गोला रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments