scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशभारत में 'अवैध रूप से' प्रवेश करने के आरोप में पाकिस्तानी नागरिक हैदराबाद में गिरफ्तार

भारत में ‘अवैध रूप से’ प्रवेश करने के आरोप में पाकिस्तानी नागरिक हैदराबाद में गिरफ्तार

Text Size:

हैदराबाद, 31 अगस्त (भाषा) भारत में वर्ष 2022 में अवैध रूप से दाखिल हुए 24 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी क्षेत्र) पी. साई. चैतन्य ने एक विज्ञप्ति में बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के शांगल जिले के रहने वाले फैज मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि फैज नेपाल सीमा के रास्ते बिना वैध वीजा के भारत में दाखिल हुआ था और यहां किशन बाग इलाके में अपनी पत्नी के घर पर अवैध रूप से रह रहा था। फैज की पत्नी हैदराबाद की ही रहने वाली है।

पुलिस ने बताया कि उसके कब्जे से एक पाकिस्तानी पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, फैज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और विदेशी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आरोपी व्यक्ति के ससुराल वाले फरार हैं।

भाषा जितेंद्र आशीष

आशीष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments