scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशपालघर में गद्दे के फोम के कारखाने में आग लगने से एक व्यक्ति घायल

पालघर में गद्दे के फोम के कारखाने में आग लगने से एक व्यक्ति घायल

Text Size:

पालघर, 29 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में गद्दे के लिए फोम बनाने वाले कारखाने में रविवार को आग लगने से एक मजदूर घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आग सुबह करीब साढ़े पांच बजे लगी और वाडा इलाके में स्थित उस परिसर में तेजी से फैल गई जहां बड़ी मात्रा में फोम का भंडारण किया गया था।

आग की लपटों को काफी दूर से देखा जा सकता था और आसपास के इलाके में घना धुआं छा गया था।

वाडा थाने के इंस्पेक्टर दत्ता किंद्रे ने बताया कि इस घटना में एक कर्मचारी झुलस गया और उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और लगभग दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

आग लगने के वास्तविक कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है।

भाषा सुरभि अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments