scorecardresearch
Friday, 8 May, 2026
होमदेशबिहार के नए स्वास्थ्य मंत्री बने निशांत कुमार, बोले- ईमानदारी से निभाऊंगा जिम्मेदारी

बिहार के नए स्वास्थ्य मंत्री बने निशांत कुमार, बोले- ईमानदारी से निभाऊंगा जिम्मेदारी

इससे पहले संजय कुमार झा ने निशांत कुमार को मंत्री बनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 21 साल तक अपने बेटे को राजनीति में नहीं लाया.

Text Size:

पटना: निशांत कुमार ने शुक्रवार को बिहार के नए स्वास्थ्य मंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया. पद संभालने के बाद उन्होंने कहा कि वह पूरी ईमानदारी और सच्चाई के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश करेंगे और राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर काम करेंगे.

मीडिया से बातचीत में निशांत कुमार ने कहा, “मैं पूरी सच्चाई और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश करूंगा. बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का प्रयास करूंगा.”

इससे पहले संजय कुमार झा ने निशांत कुमार को मंत्री बनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 21 साल तक अपने बेटे को राजनीति में नहीं लाया.

उन्होंने कहा, “जब उन्होंने खुद मुख्यमंत्री पद छोड़ा, तब पार्टी के लोगों को लगा कि उनकी जरूरत है. इसके बाद वह पार्टी में आए और काम शुरू किया, लेकिन जब तक नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री रहे, तब तक बिहार के लोग निशांत जी को ठीक से जानते भी नहीं थे.”

स्वास्थ्य विभाग मिलने पर संजय कुमार झा ने कहा, “मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग में अच्छा काम होगा. बिहार बहुत बड़ा राज्य है और यहां बड़ी आबादी है, इसलिए बेहतर काम किया जाएगा.” टट

गुरुवार को बिहार सरकार में बड़ा कैबिनेट विस्तार हुआ था. पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में 32 मंत्रियों को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया.

यह विस्तार एनडीए की सरकार बनने के बाद किया गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारी जनादेश मिलने के बाद प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए कैबिनेट का विस्तार किया.

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

कैबिनेट विस्तार में बीजेपी के 15, जेडी(यू) के 13, लोजपा (राम विलास) के 2, एचएएम का 1 और रालोद का 1 नेता शामिल किया गया.

share & View comments