मुंबई, 16 अगस्त (भाषा) भारतीय नौसेना का एक नाविक, उसकी पत्नी और उसके दो बच्चे दक्षिण मुंबई के नेवी नगर इलाके में स्थित अपने आवास पर मृत मिले। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
कफ परेड पुलिस के अनुसार, नाविक का शव शनिवार रात उसके घर में फंदे से लटका मिला तथा परिसर में उसकी पत्नी और दो महीने एवं तीन वर्ष की उम्र के उसके बच्चों के शव भी मिले।
इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति ने आत्महत्या की, जबकि उसकी पत्नी और बच्चों को जहर दिया गया।
उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि नाविक, उसकी पत्नी और दो बच्चे अपने आवास पर मृत मिले।
बयान में कहा गया कि पुलिस की जांच जारी है और नौसेना हरसंभव सहायता दे रही है।
भाषा
सिम्मी नेत्रपाल
नेत्रपाल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.