scorecardresearch
Friday, 30 October, 2026
होमदेशभूरी निकर, सफेद कमीज पहनने वाले पुरुष सबसे बड़े ‘खतरे का संकेत’: राहुल

भूरी निकर, सफेद कमीज पहनने वाले पुरुष सबसे बड़े ‘खतरे का संकेत’: राहुल

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि भारत में सबसे बड़े ‘‘खतरे का संकेत’’ ऐसे पुरुष हैं, जो भूरी निकर और सफेद कमीज पहनते हैं तथा खुद को महिलाओं से श्रेष्ठ समझते हैं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की।

उनसे पूछा गया था, ‘‘आज भारत में सबसे बड़े खतरे का संकेत क्या है?’’

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने जवाब दिया, ‘‘सबसे बड़े खतरे का संकेत वे पुरुष हैं जो भूरी निकर पहनते हैं, सफेद कमीज पहनते हैं और सोचते हैं कि वे महिलाओं से श्रेष्ठ हैं। यही सबसे बड़े खतरे का संकेत है।’’

गांधी ने अपनी टिप्पणी में आरएसएस का नाम नहीं लिया, लेकिन ‘भूरी निकर और सफेद कमीज’ का उल्लेख कर उन्होंने संगठन पर परोक्ष रूप से निशाना साधा।

उनके इस दावे पर आरएसएस की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

भाषा हक सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments