scorecardresearch
Friday, 30 October, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र: चंद्रपुर में बाघ के अलग-अलग हमलों में दो लोगों की मौत

महाराष्ट्र: चंद्रपुर में बाघ के अलग-अलग हमलों में दो लोगों की मौत

Text Size:

चंद्रपुर, 30 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में शुक्रवार को बाघ के अलग-अलग हमलों में दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि ब्रह्मपुरी संभाग के चिमुर वन रेंज में कंपार्टमेंट संख्या-380 में गार्दपार निवासी सदाशिव खाडसंग की उस समय मौत हो गई जब वह शौच के लिए गए थे।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल का मुआयना कर लिया गया है और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

अधिकारी ने बताया कि धुमनखेडा के 75 वर्षीय किसान पत्रू रामजी मेश्राम की शुक्रवार शाम सिंदेवाही रेंज में एक बाघ के हमले में मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि उनका शव गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के पास बरामद किया गया।

सिन्देवाही तहसील में एक सप्ताह के भीतर बाघ के हमले की यह तीसरी ऐसी घटना है। इससे पहले 24 अक्टूबर को पलासगांव (जाट) के नानाजी नारायण कामडी और 25 अक्टूबर को भेंदला की प्रमिला महाडोले की बाघ के हमले में मौत हो गई थी।

भाषा खारी माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments