scorecardresearch
Wednesday, 23 September, 2026
होमदेशLSR छात्रों ने आस्था कुंज के पास नाबालिग से गैंगरेप के विरोध में निकाला एकजुटता मार्च

LSR छात्रों ने आस्था कुंज के पास नाबालिग से गैंगरेप के विरोध में निकाला एकजुटता मार्च

पोस्टर लेकर और नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारी छात्राओं ने कॉलेज और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा के बेहतर इंतिजाम करने की जरूरत पर जोर दिया.

Text Size:

नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमन (LSR) की छात्राओं ने बुधवार को कॉलेज के बाहर एकजुटता मार्च निकाला. यह मार्च आस्था कुंज के पास 17 साल की एक लड़की के साथ कथित गैंगरेप के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताने के लिए निकाला गया.

छात्राओं ने इलाके में CCTV निगरानी और पुलिस की गश्त की कमी को लेकर चिंता जताई. उनका कहना था कि हाल की घटना से काफी पहले से ही सुरक्षा को लेकर चिंताएं बनी हुई थीं.

पोस्टर लेकर और नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारी छात्राओं ने कॉलेज और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा के बेहतर इंतिजाम करने की जरूरत पर जोर दिया.

मार्च से पहले साझा किए गए एक पोस्टर पर लिखा था, “यह मेरी गलती नहीं है कि मैं रात की हवा में बाहर निकलना चाहती हूं, गलती आपकी है कि आप उसे मुझसे छीनना चाहते हैं.”

छात्राओं के मुताबिक, कॉलेज के पिछले गेट के पास पीछा करने और छेड़छाड़ की कई घटनाएं हुई हैं. इन घटनाओं की जानकारी बार-बार कॉलेज प्रशासन को दी गई है.

यह मार्च पीड़िता के साथ एकजुटता जताने और महिलाओं की सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान देने की मांग को लेकर आयोजित किया गया था.


यह भी पढ़ें: टाटा संस बनाम टाटा ट्रस्ट्स—बॉम्बे हाउस की लड़ाई असल में नैतिक अधिकार को लेकर है


 

share & View comments