scorecardresearch
Friday, 30 October, 2026
होमदेशओडिशा के कंधमाल में भूस्खलन; नौ महीने के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत

ओडिशा के कंधमाल में भूस्खलन; नौ महीने के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत

Text Size:

भुवनेश्वर, 30 अक्टूबर (भाषा) ओडिशा के कंधमाल जिले में शुक्रवार को भूस्खलन के कारण नौ महीने के बच्चे सहित एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। यह जानकारी राज्य के पंचायती राज मंत्री रवि नारायण नाइक ने दी।

उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि रायकिया ब्लॉक के अंतर्गत डांगेसी गांव में चक्रवात ‘अर्नब’ के चलते भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ।

नाइक ने कहा कि दमकल टीम ने दो अन्य लोगों को बचा लिया।

मृतकों की पहचान अच्युत प्रधान (30), उनकी पत्नी अनीशा प्रधान (25) के रूप में हुई है, जबकि बच्चे का नाम नहीं बताया गया है।

नाइक ने कहा कि जिला प्रशासन ने क्षेत्र से मलबा हटाने के लिए आपदा राहत कर्मियों की तैनाती की है।

भाषा नेत्रपाल सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments