कोलकाता, 19 अक्टूबर (भाषा) कोलकाता मेट्रो के उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर पर सोमवार शाम तकनीकी खराबी के कारण सेवाएं करीब एक घंटे तक बाधित रहीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह समस्या ऐसे समय में हुई जब बड़ी संख्या में लोग महाअष्टमी के मौके पर शहर के दुर्गा पूजा पंडालों में जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल कर रहे थे।
अधिकारियों के अनुसार, शाम करीब 5:31 बजे टॉलीगंज स्थित महानायक उत्तम कुमार स्टेशन पर तकनीकी खराबी आई, जिसके बाद मैदान और दक्षिणेश्वर स्टेशनों के बीच दोनों दिशाओं में सीमित दूरी तक मेट्रो सेवाएं चलाई गईं।
उन्होंने बताया कि समस्या का समाधान कर लिया गया और शाम 6:23 बजे पूरे ब्लू लाइन मार्ग पर मेट्रो सेवाएं बहाल कर दी गईं।
भाषा जोहेब नेत्रपाल
नेत्रपाल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.