scorecardresearch
Wednesday, 9 September, 2026
होमदेशन्यायमूर्ति भाटी ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

न्यायमूर्ति भाटी ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

Text Size:

श्रीनगर, नौ सितंबर (भाषा) न्यायमूर्ति पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली।

लद्दाख के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने यहां न्यायमूर्ति भाटी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सक्सेना फिलहाल जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं, क्योंकि वर्तमान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा अवकाश पर हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उच्च न्यायालय और अधीनस्थ अदालतों के न्यायाधीश उपस्थित थे।

केंद्र सरकार ने न्यायमूर्ति भाटी की जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद पर नियुक्ति की अधिसूचना पांच सितंबर को जारी की थी।

न्यायमूर्ति भाटी ने न्यायमूर्ति संजीव कुमार का स्थान लिया, जो कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवाएं दे रहे थे।

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति भाटी को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की थी। इससे पहले वह राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments