scorecardresearch
Sunday, 5 July, 2026
होमदेशजनसंघ संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं : गडकरी

जनसंघ संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं : गडकरी

Text Size:

नागपुर, चार जुलाई (भाषा) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उन्हीं विचारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी समुदाय के खिलाफ नहीं है और सभी धर्मों के लोगों को राष्ट्रीय आदर्शों से जोड़कर भारत को ‘विश्वगुरु’ बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत केवल हिंदुओं का नहीं, बल्कि सभी भारतीयों का है।

यहां आयोजित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्याख्यानमाला में गडकरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और पंडित जवाहरलाल नेहरू ने तुष्टीकरण की नीति अपनाई। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने भाजपा के पूर्ववर्ती जनसंघ के बारे में लोगों के बीच गलत धारणाएं फैलाईं।

विभाजन का जिक्र करते हुए गडकरी ने कहा, ‘‘भारत और पाकिस्तान दो देश बने। उनके गठन के बाद का इतिहास सभी जानते हैं और उसके दुष्परिणाम आज भी हम भुगत रहे हैं।’’

भाषा गोला सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments