scorecardresearch
Saturday, 14 November, 2026
होमदेशकराची बंदरगाह पर फंसे भारतीय नाविक को लेकर भारत ने पाकिस्तान से राजनयिक सहायता का अनुरोध किया

कराची बंदरगाह पर फंसे भारतीय नाविक को लेकर भारत ने पाकिस्तान से राजनयिक सहायता का अनुरोध किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 नवंबर (भाषा) कराची बंदरगाह पर एक भारतीय नाविक, और एक जहाज के चालक दल के पांच सदस्यों के पिछले कुछ महीनों से फंसे होने की खबरों के बीच भारत ने शुक्रवार को कहा कि उसने पाकिस्तानी पक्ष से राजनयिक सहायता का अनुरोध किया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम वहां इन लोगों के साथ-साथ उनके नियोक्ता यानी पोत परिवहन कंपनी और उनके एजेंट के संपर्क में हैं तथा इस मुद्दे का हल करने का प्रयास कर रहे हैं।’’

उनसे भारतीय मर्चेंट नेवी के एक अधिकारी के बारे में पूछा गया था, जो चालक दल के पांच सदस्यों के साथ कराची बंदरगाह पर कथित तौर पर फंसे हुए हैं। उन सभी के परिवार के सदस्य उन्हें घर वापस लाने के लिए पिछले कई महीनों से अधिकारियों से अपील कर रहे हैं।

जायसवाल ने कहा, ‘‘हम वहां मौजूद इन लोगों के संपर्क में हैं, साथ ही उनके नियोक्ता—यानी पोत परिवहन कंपनी और उनके एजेंट—से भी बातचीत कर रहे हैं, और इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। हमने पाकिस्तानी पक्ष से राजनयिक सहायता का भी अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन असल में, यह पोत परिवहन कंपनी और कर्मचारियों के बीच का एक मामला है, जो कि एक व्यावसायिक मुद्दा है।’’

भाषा

प्रचेता सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments