scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशगुजरात में महिला के 'लिव-इन पार्टनर' ने उसकी दो बेटियों से बलात्कार किया, गिरफ्तार

गुजरात में महिला के ‘लिव-इन पार्टनर’ ने उसकी दो बेटियों से बलात्कार किया, गिरफ्तार

Text Size:

नवसारी (गुजरात), 25 मार्च (भाषा) गुजरात के नवसारी जिले में एक महिला के 38-वर्षीय ‘लिव-इन पार्टनर’ को महिला की पिछली शादी से हुई दो नाबालिग बेटियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक बी वी गोहिल ने बताया कि आरोपी पिछले छह वर्षों से जिले के चिखली तालुका में 13 और 14 वर्ष आयु की पीड़ित लड़कियों की मां के साथ सहजीवन संबंध में था।

उन्होंने बताया कि महिला की एक बेटी को जब पेट में दर्द हुआ तो चिकित्सकीय जांच में पता चला कि वह गर्भवती थी।

पुलिस ने बताया कि इससे पता चला कि आरोपी ने दोनों लड़कियों के साथ कई बार बलात्कार किया था। उसने बताया कि दूसरी लड़की की चिकित्सा जांच चल रही है।

उन्होंने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

महिला का सात साल पहले तलाक हुआ था और वह अपने चार नाबालिग बच्चों (दो बेटों और दो बेटियों) के साथ आरोपी के साथ रह रही थी।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments