बुलढाणा (महाराष्ट्र), 30 अक्टूबर (भाषा) शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने शुक्रवार को किसानों के बारे में अपनी विवादास्पद टिप्पणी पर खेद जताते हुए कहा कि उनकी बातों का गलत मतलब निकाला गया और उनका इरादा किसी की भावना को ठेस पहुंचाने नहीं था।
मंगलवार को बुलढाणा में संवाददाता सम्मेलन के दौरान, गायकवाड़ ने कहा था कि आत्महत्या करने वाले किसानों के अंतिम संस्कार में लोगों को शामिल नहीं होना चाहिए।
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी के विधायक ने कहा था कि अगर इन अंतिम संस्कार में कोई शामिल न हो और मृतक के शरीर को जानवर खा जाए, तो इससे आत्महत्या के बारे में सोचने वाले अन्य लोगों को इसके नतीजों का एहसास हो सकता है और वे ऐसा चरम कदम उठाने से रुक सकते हैं।
राजनीतिक नेताओं और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने इन टिप्पणियों की व्यापक निंदा की।
शुक्रवार को गायकवाड़ ने दावा किया कि उन्होंने असल में किसानों का कोई जिक्र नहीं किया था।
भाषा सुभाष माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.