बिलासपुर/शिमला, 31 अगस्त (भाषा) बिलासपुर जिले के देओथ इलाके में एक कत्था फैक्ट्री को उसके तीन भंडारण टैंक फटने और दो जल आपूर्ति नालियों के दूषित होने के बाद बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
ग्राम पंचायत कचौली के प्रधान ने बताया कि घंभरोला ‘खड्ड’ का पानी दूषित हो गया है और रसायनों के कारण धारा के पानी का रंग लाल हो गया। उन्होंने नाले में बहते लाल पानी का वीडियो भी साझा किया।
घंभरोला खड्ड के किनारे निर्मित जल योजनाओं के अधिकारियों ने शुरू में पानी के दूषित होने से इंकार किया। अधिकारियों ने बताया कि बाद में पता चला कि भजून गांव में कत्था बनाने वाली फैक्टरी में 1,000 लीटर क्षमता वाले तीन प्लास्टिक टैंक फट गए हैं।
बिलासपुर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि फैक्टरी को बंद कर दिया गया है और अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
भाषा जितेंद्र आशीष
आशीष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.