शिमला, 20 अक्टूबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दशहरे के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
मंगलवार को यहां जारी एक बयान के अनुसार, राज्यपाल ने कहा कि दशहरे का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पूरे राज्य में यह त्योहार उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि यह त्योहार लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं।
भाषा वैभव
वैभव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.