scorecardresearch
Friday, 5 June, 2026
होमदेशकेरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश; मौसम विभाग ने तीन जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया

केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश; मौसम विभाग ने तीन जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, चार जून (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पिछली रात से केरल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश होने के बाद बृहस्पतिवार को सुबह के लिए राज्य के तीन जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है ।

आईएमडी ने अगले तीन घंटों के लिए अलप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

मौसम विभाग ने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में बिजली गरजने और चमकने के साथ भारी बारिश होने और हवा की अधिकतम गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

इसके अतिरिक्त आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पत्तनमथिट्टा, इडुक्की और त्रिशूर जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और हवा की गति 40 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है।

आईएमडी ने पहले ही राज्य के आठ जिलों में बृहस्पतिवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था। राज्य में जल्द ही मानसून के पहुंचने की उम्मीद है।

‘ऑरेंज अलर्ट’ तब जारी किया जाता है, जब 11 सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान होता है।

भाषा वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments