scorecardresearch
Sunday, 21 June, 2026
होमदेशगुजरात सड़क परिवहन निगम की क्यूआर-कोड आधारित फीडबैक प्रणाली का 8,000 बसों तक विस्तार हुआ

गुजरात सड़क परिवहन निगम की क्यूआर-कोड आधारित फीडबैक प्रणाली का 8,000 बसों तक विस्तार हुआ

Text Size:

गांधीनगर, 20 जून (भाषा) गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (जीएसआरटीसी) ने अपने नेटवर्क पर क्यूआर-कोड आधारित यात्री फीडबैक प्रणाली का विस्तार किया है और पांच में से 4.7 की संतुष्टि रेटिंग दर्ज की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जीएसआरटीसी ने मार्च 2025 में प्रायोगिक आधार पर बसों में क्यूआर-कोड आधारित यात्री फीडबैक प्रणाली शुरू की थी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘हालांकि डिजिटल प्रणाली शुरू में सिर्फ प्रीमियम लग्जरी बसों में ही लागू की गयी थी लेकिन इसे मिली सफलता के बाद जीएसआरटीसी ने इसका बड़े पैमाने पर विस्तार किया और 125 बस स्टेशन, डिपो और 8,000 से अधिक बसों में क्यूआर कोड लगाए।’

जीएसआरटीसी ने बताया कि एक मार्च से 19 जून 2026 की अवधि के दौरान उसे यात्रियों से पांच में 4.7 स्टार की बेहतरीन संतुष्टि रेटिंग मिली।

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments