scorecardresearch
Wednesday, 2 September, 2026
होमदेशगुजरात: महुधा में कार चालक की पिटाई बाद सड़क से अतिक्रमण हटाया गया, 250 पुलिसकर्मी तैनात

गुजरात: महुधा में कार चालक की पिटाई बाद सड़क से अतिक्रमण हटाया गया, 250 पुलिसकर्मी तैनात

Text Size:

खेड़ा, एक सितंबर (भाषा) गुजरात के खेड़ा जिले के महुधा कस्बे में ऑटो-रिक्शा चालक से कहासुनी होने पर एक कार चालक की कथित तौर पर पिटाई किए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को प्रशासन ने राज्य राजमार्ग के किनारे अतिक्रमण कर बनाए गये करीब 50 ढांचों को हटा दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का उद्देश्य वाहनों की आवाजाही सुचारू करना था।

खेड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक विजय पटेल ने बताया कि सोमवार शाम फीनव भागोल इलाके में घटनास्थल के निकट अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 250 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

पटेल ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘महुधा के फीनव भागोल इलाके में सोमवार शाम कार चालक जिग्नेशभाई पटेल का एक ऑटो-रिक्शा चालक से विवाद हो गया था। इसके बाद रिक्शा चालक ने अपने रिश्तेदारों को बुलाया और जिग्नेशभाई पर हमला किया।’’

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमले में जिग्नेशभाई पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महुधा थाने में मारपीट के संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गये हैं।

पटेल ने बताया कि मंगलवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 250 पुलिसकर्मियों और 25 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया।

भाषा जितेंद्र जोहेब

जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments