scorecardresearch
Sunday, 18 October, 2026
होमदेशभारत में सरकारें ‘वोट की ताकत’ से चुनी व बदली जाती हैं, ‘गोलियों की धमकी’ से नहीं: नकवी

भारत में सरकारें ‘वोट की ताकत’ से चुनी व बदली जाती हैं, ‘गोलियों की धमकी’ से नहीं: नकवी

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को विपक्ष पर ‘सत्ता परिवर्तन’ की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि भारत में सरकारें ‘वोट की ताकत’ से चुनी व बदली जाती हैं, न कि ‘गोलियों की धमकी’ से।

नकवी ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि कुछ राजनीतिक दलों पर ‘सत्ता परिवर्तन का जुनून’ सवार है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, “1975-77 के आपातकाल के दौरान के अत्याचारों के दौर को छोड़ दें, तो 18 आम चुनावों और सैकड़ों विधानसभा, पंचायत तथा स्थानीय निकाय चुनावों में लोगों ने अपने जनादेश की ताकत के रूप में ‘मतपत्र’ को चुना, न कि गोलियों को।”

नकवी ने कहा कि ‘सत्ता परिवर्तन’ की कोशिश करने वालों को याद रखना चाहिए कि भारत में सरकारें ‘वोट की ताकत’ से चुनी और बदली जाती हैं, न कि ‘गोलियों की धमकी’ से।

उन्होंने कहा, “आज भी चुनावों के जरिए जनता का जनादेश हमारे जीवंत लोकतंत्र का जुनून और भावना है और यह अब भी मजबूत तथा कायम है।”

इससे पहले, पिछले सप्ताह केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों की आलोचना करते हुए कहा था कि विपक्ष बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता परिवर्तन करना चाहता है और युवाओं की ऊर्जा का इस्तेमाल ‘अराजकता’ फैलाने के लिए कर रहा है।

लखनऊ में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा था कि लोकतंत्र किसी को भी अव्यवस्था फैलाने या संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को कमजोर करने की छूट नहीं देता। भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments