scorecardresearch
Saturday, 31 October, 2026
होमदेशदिल्ली के मंगोलपुरी में जूता फैक्टरी में आग लगने से चार लोगों की मौत

दिल्ली के मंगोलपुरी में जूता फैक्टरी में आग लगने से चार लोगों की मौत

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (भाषा) उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र फेज-एक में शुक्रवार रात जूता बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में रात नौ बजकर 32 मिनट पर आग लगने की सूचना मिलने के बाद दिल्ली अग्निशमन सेवा ने दमकल की 20 गाड़ियों को मौके पर भेजा।

पुलिस के अनुसार, फैक्टरी के अंदर से छह लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया और संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि अन्य दो लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।

भाषा राखी नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments