scorecardresearch
Saturday, 23 May, 2026
होमदेशअहमदाबाद की इमारत में आग, 20 लोगों को सुरक्षित निकाला गया; कोई हताहत नहीं

अहमदाबाद की इमारत में आग, 20 लोगों को सुरक्षित निकाला गया; कोई हताहत नहीं

Text Size:

अहमदाबाद, 23 मई (भाषा) गुजरात में अहमदाबाद के जोधपुर इलाके में शनिवार को 12 मंजिला इमारत में आग लग गई जिसके बाद कम से कम 20 निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

अहमदाबाद अग्निशमन एवं आपात सेवा के संभागीय अग्निशमन अधिकारी एस. बी. जडेजा ने कहा, ‘‘रत्नाकर-3 इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में सुबह आग लग गई।’’

उन्होंने कहा कि आग लगने का संभावित कारण बिजली संबंधी खराबी है।

जडेजा ने बताया कि दमकल की 10 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

भाषा

सिम्मी देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments