मुंबई, तीन नवंबर (भाषा) मुंबई के साकीनाका इलाके में मंगलवार शाम एक कबाड़ बाजार में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
उन्होंने बताया कि जरीमारी में कुर्ला-अंधेरी मार्ग स्थित अन्ना सागर कबाड़ बाजार में शाम करीब 7:15 बजे आग लगने की सूचना मिली।
नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल के कम से कम पांच वाहनों को मौके पर भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि आग बुझाने का कार्य जारी है।
मुंबई पुलिस के कर्मी और अदाणी एनर्जी के अधिकारी, बृहन्मुंबई महानगरपालिका के वार्ड कर्मी के साथ मौके पर मौजूद हैं।
नगर निकाय के अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
भाषा सुभाष माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.