scorecardresearch
Saturday, 25 July, 2026
होमदेशराजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश द्वार अब खोल दिए गए हैं: डीएमआरसी

राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश द्वार अब खोल दिए गए हैं: डीएमआरसी

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 जुलाई (भाषा) राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश द्वार शनिवार को दोपहर बाद खोल दिए गए। हालांकि अन्य 15 स्टेशन के प्रवेश द्वार बंद हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने लगातार चौथे दिन मेट्रो स्टेशन बंद करने का आदेश जारी किया था।

बाद में इसने कहा कि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार अब फिर से खोल दिए गए हैं, जबकि इन स्टेशनों से गाड़ी बदलने की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

जिन स्टेशनों पर पाबंदियां जारी हैं, उनमें लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और नई दिल्ली शामिल हैं।

कॉजपा के जारी विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए मध्य दिल्ली में सुरक्षा इंताज़ामों के कारण ये पाबंदियां लगाई गई हैं।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments