scorecardresearch
Monday, 12 October, 2026
होमदेशप्रदर्शन के कारण दिल्ली मेट्रो के बंद किए गए स्टेशनों के प्रवेश, निकास द्वार खोले गये

प्रदर्शन के कारण दिल्ली मेट्रो के बंद किए गए स्टेशनों के प्रवेश, निकास द्वार खोले गये

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर छह स्टेशनों पर सुरक्षा प्रतिबंध लगाए जाने के कुछ घंटे बाद दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सोमवार को कहा कि मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार फिर से खोल दिए गए हैं।

सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंभा रोड मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक बंद रखे गए थे।

डीएमआरसी ने पूर्व में कहा था कि हालांकि दूसरी लाइन के लिए मेट्रो बदलने की सुविधा संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध रहेगी।

डीएमआरसी ने सेवा संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि अब सभी मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार खोल दिए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के घोषित प्रदर्शन से पहले ये प्रतिबंध लगाए गए थे।

भाषा आशीष सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments