scorecardresearch
Wednesday, 28 October, 2026
होमदेशनिर्वाचन आयोग ने 2027 के मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए 11 नोडल अधिकारी नियुक्त किए

निर्वाचन आयोग ने 2027 के मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए 11 नोडल अधिकारी नियुक्त किए

Text Size:

इंफाल, 28 अक्टूबर (भाषा) निर्वाचन आयोग ने अगले साल होने वाले मणिपुर विधानसभा चुनाव के सुचारू संचालन के लिए 11 नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) की ओर से मंगलवार शाम जारी अधिसूचना के अनुसार, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी कामेई अंगम रोमानुस को कानून-व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी योजना का प्रभारी नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हुंग्यो वोरशांग आबकारी विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

अधिसूचना के अनुसार, कोंसाम बिंकू चुनावी खर्च की निगरानी का काम देखेंगे, जबकि खुमान्थेम डायना परिवहन प्रबंधन की नोडल अधिकारी होंगी।

कंप्यूटर से संबंधित काम, साइबर सुरक्षा, संचार योजना और अन्य श्रेणियों के लिए भी नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

मणिपुर में विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी-मार्च में होने की संभावना है।

निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्य के सभी 16 जिलों में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए पिछले सप्ताह इंफाल का दौरा किया था।

भाषा तान्या सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments