scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतवॉलमार्ट की फोन-पे ने भारत में आईपीओ पेश करने की तैयारी शुरू की

वॉलमार्ट की फोन-पे ने भारत में आईपीओ पेश करने की तैयारी शुरू की

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 फरवरी (भाषा) भारत की सबसे बड़ी वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी फोन-पे ने देश के शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होने के लिए अपने संभावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी का मूल्य वर्ष 2023 में आयोजित अंतिम वित्तपोषण दौर के दौरान 12 अरब डॉलर था।

फोन-पे ने एक बयान में कहा, “कंपनी अपने संभावित आईपीओ के संबंध में प्रारंभिक कदम उठा रही है और भारतीय शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होने की योजना बना रही है। यह कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो इस साल अपनी 10 साल की वर्षगांठ मनाएगी। कंपनी अभिनव वित्तीय सेवाओं और प्रौद्योगिकी समाधानों के साथ करोड़ों ग्राहकों की सेवा करने के लिए विकसित हुई है।”

फोन-पे ने दिसंबर, 2022 में सिंगापुर से भारत में स्थानांतरण किया था। इसके लिए उसे सरकार को लगभग 8,000 करोड़ रुपये का कर देना पड़ा था।

भाषा राजेश राजेश अनुराग

अनुराग

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments