scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतवेदांता के निदेशक मंडल ने चालू वित्त वर्ष के लिए दूसरे अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी

वेदांता के निदेशक मंडल ने चालू वित्त वर्ष के लिए दूसरे अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) खनन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वेदांता के निदेशक मंडल ने चालू वित्त वर्ष के लिए 19.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के दूसरे अंतरिम लाभांश को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इस हिसाब से भुगतान की कुल राशि 7,250 करोड़ रुपये बैठती है।

वेदांता ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा, ‘‘कंपनी के निदेशक मंडल ने मंगलवार को प्रस्ताव के माध्यम से 19.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के दूसरे अंतरिम लाभांश को मंजूरी दे दी। एक रुपये के अंकित मूल्य पर 1,950 प्रतिशत के लाभांश को स्वीकृति दी गई है, जो 7,250 करोड़ रुपये बैठेगा।’’

कंपनी के अनुसार, लाभांश के भुगतान की रिकॉर्ड तिथि 27 जुलाई है।

भाषा जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments