नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) स्विफ्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जेवियर पेरेज-तासो ने सोमवार को यहां विदेश मंत्री एस जयशंकर मुलाकात की।
जयशंकर ने कहा कि बैठक में वैश्विक व्यापार को सुचारू और कुशल बनाने के महत्व पर चर्चा हुई। साथ ही, इस संदर्भ में भू-राजनीतिक चुनौतियों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया।
बेल्जियम में मुख्यालय वाला सोसायटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशन (स्विफ्ट) एक वैश्विक संगठन है, जो दुनियाभर के संस्थानों और व्यक्तियों को सेवाएं प्रदान करता है।
जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “आज नयी दिल्ली में स्विफ्ट के सीईओ जेवियर पेरेज-तासो से मुलाकात करके खुशी हुई। वैश्विक व्यापार को सुचारू और कुशल बनाने के महत्व पर चर्चा की।’’
उन्होंने कहा, “इस संदर्भ में भू-राजनीतिक चुनौतियों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।”
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय योगेश
योगेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.