scorecardresearch
Wednesday, 28 October, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ 95.03 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ 95.03 प्रति डॉलर पर

Text Size:

मुंबई, 28 अक्टूबर (भाषा) कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिकी डॉलर में मजबूती के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार करते हुए मामूली चार पैसे की बढ़त के साथ 95.03 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर डॉलर की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चे तेल का भाव 115 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहने समेत निरंतर बनी व्यापक आर्थिक चुनौतियों के कारण रुपये पर दबाव है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 95.03 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की वृद्धि है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.07 पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 102.37 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 601.14 अंक फिसलकर 72,997.55 अंक पर और निफ्टी 146 अंक टूटकर 22,604.80 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 1.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 115.44 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 4,240.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments