scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की गिरावट के साथ 86.61 प्रति डॉलर

रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की गिरावट के साथ 86.61 प्रति डॉलर

Text Size:

मुंबई, 29 जनवरी (भाषा) विदेशी पूंजी की सतत निकासी, तेल आयातकों की ओर से डॉलर की निरंतर मांग तथा कमजोर जोखिम क्षमता के कारण रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में चार पैसे कमजोर होकर 86.61 प्रति डॉलर पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 86.58 पर खुला और फिर फिसलकर 86.61 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को 26 पैसे कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.57 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 107.83 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत फिसलकर 77.37 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,920.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments