scorecardresearch
Saturday, 31 October, 2026
होमदेशअर्थजगतमारुति सुजुकी डिजायर का कुल उत्पादन 35 लाख इकाई के पार

मारुति सुजुकी डिजायर का कुल उत्पादन 35 लाख इकाई के पार

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (भाषा) मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने शनिवार को कहा कि उसकी सेडान कार डिजायर ने 35 लाख इकाई के कुल उत्पादन का आंकड़ा पार कर लिया है।

इस समय कंपनी के मानेसर संयंत्र में बनने वाली डिजायर ने लगभग 18 वर्ष और नौ महीने में यह उपलब्धि हासिल की है।

एमएसआईएल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हिसाशी ताकेउची ने कहा, ”डिजायर का कुल 35 लाख इकाई का उत्पादन इस मॉडल की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। हम बढ़ती विनिर्माण क्षमता के साथ भारत और वैश्विक बाजारों में ग्राहकों को विश्वस्तरीय गुणवत्ता देने और उन्हें संतुष्ट करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

डिजायर के अलावा, ऑल्टो, स्विफ्ट और वैगनआर अन्य ऐसे मॉडल हैं जिन्होंने इस मील के पत्थर को पार किया है।

भाषा पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments