scorecardresearch
Saturday, 31 October, 2026
होमदेशबेंगलुरु के फाइव स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने से जर्मन, स्लोवाक नागरिकों की मौत

बेंगलुरु के फाइव स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने से जर्मन, स्लोवाक नागरिकों की मौत

बचाने की कोशिश में अमेरिकी नागरिक और पूल अटेंडेंट समेत 2 लोग घायल. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

Text Size:

बेंगलुरु: बेंगलुरु के हलासुरु इलाके के एक बड़े होटल में शुक्रवार शाम स्विमिंग पूल में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई.

बेंगलुरु के डिप्टी कमिश्नर (ईस्ट) के मुताबिक, घटना शनिवार शाम हलासुरु झील के सामने बने कॉनराड होटल में हुई.

बेंगलुरु सिटी पुलिस ने कहा, “कल शाम हलासुरु के कॉनराड होटल की तीसरी मंजिल पर बने स्विमिंग पूल में जर्मनी और स्लोवाकिया के दो विदेशी नागरिकों की संदिग्ध रूप से करंट लगने से मौत हो गई.”

मृतकों में 57 साल के जर्मन नागरिक अलेक्जेंडर मैक्समिलन शामिल थे. वह जर्मनी की राष्ट्रीय एयरलाइन लुफ्थांसा के क्रू का हिस्सा थे. दूसरे मृतक 45 साल के जुराज होर्वाट थे, जो स्लोवाक गणराज्य के नागरिक थे. पुलिस के मुताबिक, वह आईबीएम में प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर काम करते थे.

पुलिस ने बताया कि दोनों को बचाने की कोशिश में दो अन्य लोग भी घायल हो गए. इनमें एक अमेरिकी नागरिक और एक पूल अटेंडेंट शामिल हैं. 41 साल के मैथ्यू डेसेंटिस और 28 साल के राहुल तिवारी को चोटें आईं. दोनों को मणिपाल अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

पुलिस ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

कॉनराड एक बड़े स्तर का होटल है और हिल्टन समूह का हिस्सा है. इस घटना के बाद होटलों और दूसरे प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी रखरखाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

(इस रिपोर्ट को अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)


यह भी पढ़ें: पासबुक अपडेट से खुला PNB का 10.24 करोड़ का कथित फ्रॉड, CBI ने दर्ज की FIR


 

share & View comments