scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतकाइनेटिक ग्रुप की इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी विनिर्माण क्षेत्र में दस्तक

काइनेटिक ग्रुप की इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी विनिर्माण क्षेत्र में दस्तक

Text Size:

मुंबई, 21 फरवरी (भाषा) वाहन कलपुर्जा विनिर्माता काइनेटिक ग्रुप ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर में 50 करोड़ रुपये के निवेश से बैटरी उत्पादन संयंत्र स्थापित करने के साथ ईवी बैटरी विनिर्माण क्षेत्र में प्रवेश की घोषणा की।

पुणे की कंपनी ने कहा कि यह सुविधा दोपहिया और तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) के लिए 60,000 रेंज-एक्स ब्रांड की बैटरी का उत्पादन करेगी।

इसमें कहा गया है कि इस संयंत्र में एलएफपी (लिथियम-आयन फॉस्फेट) और एनएमसी (निकल मैंगनीज, कोबाल्ट), दोनों प्रकार की बैटरियां बनाई जाएंगी।

इसके अलावा, काइनेटिक ग्रुप ने कहा कि वह इन बैटरियों को घरेलू खपत के अलावा ओईएम (मूल उपकरण विनिर्माताओं) को भी आपूर्ति करने की योजना बना रहा है।

इसके अलावा, यह सुविधा तिपहिया वाहनों के लिए प्रिज्मीय सेल विकसित कर रही है।

काइनेटिक ग्रुप के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक आजिंक्य फिरोदिया ने कहा, “रेंज-एक्स, बैटरी के क्षेत्र में अग्रणी कार्य का परिणाम है और भारत की यातायात परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अहमदनगर संयंत्र बैटरी प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और स्थिरता का प्रमाण है।”

उन्होंने कहा कि स्वचालन और स्मार्ट प्रौद्योगिकी को एकीकृत करके, यह सुविधा विश्वसनीय, कुशल और स्वच्छ ऊर्जा समाधान सुनिश्चित करती है।

कंपनी ने कहा कि भारत में ईवी बाजार 28.52 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर से बढ़कर 2029 तक 18.319 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, जिससे इस सुविधा को लाभ होगा, क्योंकि यह दोपहिया वाहनों के लिए बैटरी की आपूर्ति करने के लिए तैयार है।

भाषा अनुराग रमण

रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments