scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशअर्थजगतआईटीसी होटल्स के शेयर घरेलू बाजारों में सूचीबद्ध

आईटीसी होटल्स के शेयर घरेलू बाजारों में सूचीबद्ध

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (भाषा) दैनिक उपभोग की वस्तुएं बनाने वाले (एफएमसीजी) समूह आईटीसी लिमिटेड से अलग किए गए होटल कारोबार आईटीसी होटल्स लिमिटेड के शेयर बुधवार को घरेलू बाजारों में सूचीबद्ध हुए।

बीएसई पर शेयर 188 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जबकि एनएसई पर इसने कारोबार की शुरुआत 180 रुपये पर की। बाद में बीएसई पर यह पांच प्रतिशत की गिरावट के साथ 178.60 रुपये पर और एनएसई पर तीन प्रतिशत फिसलकर 172 रुपये पर आ गया।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 39,126.02 करोड़ रुपये रहा।

आईटीसी के होटल व्यवसाय का विभाजन एक जनवरी 2025 को प्रभावी हुआ। इसकी रिकॉर्ड तिथि छह जनवरी तय की गई। इस कदम से आईटीसी होटल्स मूल इकाई से अलग हो गई।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments