(फाइल फोटो के साथ)
नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप दे दिया गया है और फिलहाल उसका कानूनी मसौदा तैयार किया जा रहा है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि इसे जल्द अंतिम रूप दे दिया जाएगा और भारत को प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले बढ़त मिलने के बाद लागू किया जाएगा।
गोयल ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसको पूरा करने पर विचार किया जा रहा है और कानूनी मसौदा तैयार किया जा रहा है। हमें उम्मीद है कि इसे जल्द अंतिम रूप दे सकेंगे और अपने प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले बढ़त मिलने के बाद लागू करेंगे।’’
उन्होंने साथ ही बताया कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर दिसंबर में हस्ताक्षर किए जाएंगे। यह अगले साल फरवरी या मार्च से लागू हो जाएगा।
भाषा निहारिका
निहारिका
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.