scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसरकार ने अपर्णा सिन्हा को आईबीबीआई का पदेन सदस्य किया नियुक्त

सरकार ने अपर्णा सिन्हा को आईबीबीआई का पदेन सदस्य किया नियुक्त

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) सरकार ने दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) में अपर्णा सिन्हा को पदेन सदस्य नियुक्त किया है। आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

सिन्हा वर्तमान में वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में सलाहकार (एफएसआरएल) के पद पर कार्यरत हैं और वह निदेशक मंडल में मंत्रालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।

कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय (एमसीए) ने 24 मार्च की अधिसूचना में कहा, ‘‘ केंद्र सरकार, एतद्द्वारा वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में सलाहकार (एफएसआरएल) अपर्णा सिन्हा को दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता निदेशक मंडल में वित्त मंत्रालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए पदेन सदस्य के रूप में नियुक्त करती है।’’

आईबीबीआई दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के क्रियान्वयन की निगरानी करने वाला वैधानिक निकाय है।

भाषा निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments