scorecardresearch
Wednesday, 16 September, 2026
होमदेशअर्थजगतग्लास वॉल सिस्टम्स इंडिया का आईपीओ आठ सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 172-182 रुपये प्रति शेयर

ग्लास वॉल सिस्टम्स इंडिया का आईपीओ आठ सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 172-182 रुपये प्रति शेयर

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) ग्लास वॉल सिस्टम्स (इंडिया) लिमिटेड ने अपने 428 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का मूल्य दायरा 172-182 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि आईपीओ बोली के लिए आठ सितंबर को खुलेगा और 10 सितंबर को बंद होगा। एंकर (बड़े) निवेशक सात सितंबर को शेयर के लिए बोली लगा सकेंगे।

सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, आईपीओ 60 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 2.02 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण होगा।

नए शेयर से प्राप्त राशि में से 50 करोड़ रुपये का इस्तेमाल महाराष्ट्र के विले भगाड़ स्थित कंपनी की इकाई में प्रस्तावित पिछड़े एकीकरण के तहत ग्लास प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने में किया जाएगा। शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कामकाज के लिए होगा।

कंपनी के शेयर को 16 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव है।

वर्ष 2002 में स्थापित ग्लास वॉल सिस्टम्स (इंडिया) भवन के बाहरी हिस्से के लिए समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी है। इसका कारोबार भारत के अलावा अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बाजारों में भी है।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments